Indore Crime News – देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 3 युवतियां व 5 युवक गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। देह व्यापार की सूचना पर कल रात लसूड़िया पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा और तीन युवतियों और आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
लसूड़‍िया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित होटल वैलेंटाइन में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
पहले भी इस होटल में देह व्यापार की शिकायतें पुलिस को मिली थी इन्हीं शिकायतों के चलते कल देर रात पुलिस की एक टीम ने उक्त होटल पर छापा मारा तो वहां देह व्यापार में लिप्त 3 युवतियां और 5 युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
पुलिस ने होटल से पकड़ाई युवतियों का रात में ही मेडिकल करवाया। पुलिस ने सुनील पिता रामलाल चौहान पीपल्यापाला रोड, चैतन्यप्रसाद पिता नागेन्द्र लसूडिय़ा, मोहम्मद मोबीन पिता अब्दुल जब्बार ताजनगर (प. बंगाल), शुभम पिता ताराचन्द सिसौदिया बावडिय़ा (खंडवा) और सौरभ पिता विनोद जायसवाल रामकृष्णबाग कालोनी के खिलाफ कार्रवाई की।
ज्ञात रहे कि शहर में नगर निगम चुनाव  के चलते पुलिस होटलों और लॉजो की लगातार चैकिंग कर रही है। इसके बावजूद होटलों में सेक्स रैकेट चल रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।