पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या मंदिर के दर्शन कराएगी स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन, जानिए इंदौर से कब चलेगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 5 नवंबर, 2022 को  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, रानी कमलापति (भोपाल) एवं जबलपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 9 रात-10 दिन की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर एवं कामाख्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 16,950 रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नॉन एसी स्टैण्डर्ड होटल में रात्रि विश्राम / स्नान की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा तथा कोविड नियमों का पालन होगा।

इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है, इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंगअ IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए IRCTC के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।