इन्दौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 तथा बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिये अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी एक अगस्त से प्रारंभ होगा। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिये 8 अगस्त से शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य श्रीमती अल्का भार्गव ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के प्रशिक्षण के लिये इच्छुक युवा 20 जुलाई तक तथा बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिये 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा के संबंध में भी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी भंवरकुआं स्थित आर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज के पीछे स्थित शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है।
पीएससी की प्रारंभिक तथा बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिये अजा-जजा के युवाओं को दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


