Indore Top News – वरिष्ठ बीजेपी नेता चंदू शिंदे पर महिलाओं ने की चप्पलों की बरसात, मामला थाने पहुंचा  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Top News- इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के दौरान अंतिम समय में विधानसभा क्रमांक-2 में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया और बीजेपी प्रत्याशी चंदू शिंदे के समर्थक आपस में भिड़ गए।
नौबत ऐसी आ गई कि भाजपा प्रत्याशी शिंदे को वार्ड से भागना पड़ा। महिलाओं और रहवासियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कार पर जमकर चप्पल बरसाई। दोनों पक्ष थाने पहुंच और हंगामा किया तो पुलिस ने सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
कांच बंद गाड़ी में सवार चंदू शिंदे मौका मिलते ही कार को रिवर्स कर वहां से हवा हो लिए। हालांकि इसके बाद भी विवाद नहीं रुका और पुलिस को लाठी भांजकर मामले को शांत करना पड़ा। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी हीरा नगर थाने पहुंचे।

शहर के वार्ड- 22 में इस बार चंदू शिंदे की टक्कर कांग्रेस के राजू भदौरिया से है। दोनों क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। चंदू भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के खास माने जाते हैं।

वार्ड- 22 के रविदास नगर बूथ पर दोपहर में मतदान चल रहा था। इसी दौरान कुछ महिलाएं यहां वोटिंग के लिए पहुंचीं। उनका आरोप है कि चंदू के समर्थकों ने उन्हें वोट डालने से रोका।

इसकी सूचना राजू को लगी तो वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। मामला गरमाया, तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और राजू को थाने लेकर आ गई। राजू को थाने ले जाने की सूचना जब उनके समर्थकों को लगी तो वे भी थाने पहुंचे। कुछ ने तो क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसी दौरान चंदू कार से बूथ पर पहुंचे, जहां राजू के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया। महिलाओं का आरोप है चंदू धन-बल के दम पर हमें धमकाकर वोटिंग करने से रोक रहे थे।

हीरानगर थाने पर कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। वहीं, चंदू के विरोध में क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामले को शांत करवाने के लिए लाठियां भांजी। बता दें कि वार्ड- 22 का चुनाव विजयवर्गीय और मेंदोला की प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।