-कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत : विष्णुदत्त शर्मा
-प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीण निकायों में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का माना आभार, कार्यकर्ताओं को दी बधाई
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को बधाई दी है। श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण निकाय चुनाव में 170 जनपद में से 121 जनपदों में प्रचंड बहुमतों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी की यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की जीत है। ग्रामीण निकायों के चुनाव में जनता ने गांव, गरीब और किसानों के जीवन बदलने वाली योजनाओं को समर्थन देते हुए भाजपा सरकार पर विश्वास व्यक्त किया है, जिसका परिणाम है कि व्यापक तौर पर भाजपा को समर्थन मिला है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने निर्वाचित जनपद अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी।
श्री शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जिस तरह जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया, उसी प्रकार ग्रामीण निकायों में भी हर गांव से भाजपा को समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह कर्मठता के साथ ग्रामीण निकाय के चुनाव में पार्टी की नीतियों को नीचे तक ले जाने का काम किया। उसी का सुफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी ने 121 जनपदों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 43 स्थानों तक सिमट चुकी है। गोंडवाना 2 और 4 निर्दलीय जीत करके आए हैं।
कांग्रेस के झूठ की पोल खुली
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस के तथाकथित नेताओं ने जो बयान दिया और जो आंकड़े दिए थे आज ग्रामीण निकायों के नतीजों ने उनकी पोल खोल दी है। कांग्रेस पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत में लगभग 75 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर चुनाव जीते हैं। श्री शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी मतदाताओं को जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई है, उन सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण निकाय के मतदाताओं को विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव में जिस तरह आपने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया, उस विश्वास पर हमारे जनप्रतिनिधि खरे उतरेंगे। ग्रामीण विकास में भारतीय जनता पार्टी की अहम जिम्मेदारी होगी।
51 प्रतिशत वोट शेयर की ओर हम आगे बढें
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 51 प्रतिशत वोट शेयर बढाने का जो संकल्प व्यक्त किया था उसे नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने आगे बढाने का काम किया है। नगर निगम में 52.53 प्रतिशत वोट, नगरपालिकाओं में 49.73 प्रतिशत और नगर परिषद में 50 प्रतिशत वोट इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया है। हर बूथ को जीतने के लिए हमने बूथ विजय का जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने में हमारे बूथ कार्यकर्ता, मंडल, जिला के कार्यकर्ता और प्रदेश की टीम ने अथक मेहनत की। जिसका परिणाम हम नगरीय निकाय चुनाव में 51 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर की ओर हम बढें है।