रणवीर सिंह के बाद अब टीवी ऐक्टर कुणाल वर्मा का न्यूड फोटोशूट सुर्खियों में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. कुणाल ने बिना कपड़ों की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह रणवीर वाले पोज में बैठे हैं। उनके फोटो को को कई लोग पसंद कर रहे हैं तो उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब कुणाल वर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है तो क्यों न दिखाएं। उन्हें लोग रणवीर का कॉपीकैट बोल रहे हैं।
रणवीर ने बिगाड़े लड़के
ऐक्ट्रेस पूजा बनर्जी के पति और तुझ संग प्री, एक मुट्ठी आसमां जैसे सीरियल में काम कर चुके ऐक्टर कुणाल वर्मा सुर्खियों में हैं। उन्होंने रणवीर सिंह जैसा न्यूड फोटोशूट करवाया है।
तस्वीर में वह रणवीर सिंह के स्टाइल में बैठे हैं। साथ में लिखा है, मेरे पास खर्च करने के लिए लिमिटेड पैसा था तो मैंने इसे अपने शरीर पर खर्च करना चुना।
उनकी तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, रणवीर ने लड़के बिगाड़ दिए हैं। एक और ने लिखा है, सस्ता रणवीर। एक फॉलोअर ने लिखा है, क्या दिन आ गया है।
बोले- बॉडी ही तो दिख रही है
बता दें कि रणवीर सिंह के फोटोशूट के बाद ऐक्टर नकुल मेहता भी उसी पोज में फोटो शेयर कर चुके हैं। हालांकि उनकी तस्वीर फोटोशॉप्ड थी। कुणाल ने ओरिजिनल फोटो पोस्ट की है।
ईटाइम्स से बातचीत में कुणाल ने इस फोटो पर जवाब दिया कि शरीर पर बहुत मेहनत की है तो छिपाना क्या। बॉडी ही दिख रही है और क्या। कुणाल अपनी बॉडी पर काफी मेहनत करते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट सेशंस के कई वीडियोज और फोटोज हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।