इंदौर लोकायुक्त की बड़ी छापामार कार्रवाई : नगर निगम के सहायक इंजीनियर के पास आय से अधिक संपत्ति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कई बैंकों में खाते, 10 करोड़ का बंगला, लॉकर, एफडी की जानकारी मिली

इंदौर जिले में लोकायुक्त ने बड़ी रेड की कार्रवाई की। लोकायुक्त को नगर निगम के सहायक इंजीनियर देवानंद पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली। और लोकायुक्त ने उनके घर पर सबूत मिलने के आधार पर छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार इंदौर में नगर निगम के सहायक इंजीनियर देव आनंद पाटिल के घर पर लोकायुक्त ने छापेमार की। इस अधिकारी ने धारकोटे में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से 2 मंजिला घर भी बना रखा है। साथ ही विभाग में बिना सूचना दिए जमीन भी खरीदी है। इस दौरान लोकायुक्त डीएसपी ने कहा कि नगर निगम में तैनात जूनियर देव आनंद पाटिल ने लॉकडाउन के दौरान 2 प्लॉट खरीदे थे।

बताया जा रहा है कि इस 2 मंजिला घर के साथ ही उनके पास से कई बैंक खाते, लॉकर, एफडी की जानकारी भी लोकायुक्त को मिली। शुरुआती जांच में पाटिल के घर से पांच प्लॉट, दो मकान, चार फ्लैट, एफडी, बीमा पॉलिसियां मिली है और इनकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं इस दौरान उनके वेतन से करीब 50% अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें काम करते करते नगर निगम में लंबा समय हो चुका ह। उनकी अभी तक की आय 1 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती। मगर जांच-पड़ताल में करोड़ों रुपए की संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है।

बता दें कि नगर निगम में तैनात इंजीनियर देवानंद पाटिल रीजनल पार्क प्रभार में हैं। इससे पहले वह नगर निगम के कई जोन में जोनल अधिकारी भी रहे हैं। इंजीनियर ने अपनी आय से अधिक संपत्ति दर्ज की है। इस दौरान लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि इंजीनियर देव आनंद पाटिल को दिला का दौरा पड़ने की बीमारी है। और इसके चलते वे काफी लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।