इंदौर. 24 June 2023 को इंदौर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने देपालपुर तहसील के गाँव सुमठा में किसान महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा की जा रही बांस की खेती देखने के लिये कीचड़ होने के कारण ट्रेक्टर से जाने का निश्चय किया। वह स्वयं ट्रेक्टर चलाकर खेत तक गए।
प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा रास्ट्रीय बाँस मिशन के अंतर्गत 5 एकड़ में बाँस की खेती के लिये वन विभाग इंदौर में पंजीयन करवाया था। जिस पर उन्हें किस्तो में प्रति पौधा 120 रुपये का अनुदान मिलना था। परंतु अनुदान की राशि तय समय से 1 वर्ष से भी ज़्यादा बीत जाने के बाद भी नही प्राप्त हुई है।
इससे सरकार के राष्ट्रीय बाँस मिशन को इस वर्ष काफ़ी धक्का लगने वाला है। क्योंकि पूरे जिले में सेकडो किसानों को 2 वर्षो का अनुदान लंबित है। यही हाल आसपास के जिलों देवास शाजापुर का भी है।