मंदसौर। महारगढ़ थाना क्षेत्र के पगारिया पेट्रोल पंप के समीप रोड क्रॉस करते हुए रतलाम में पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रामचन्द्र सिंह भाटी की मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे श्री भाटी की घटनास्थल पर मौत हो गई। भाटी मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम बोरखेड़ी के रहने वाले हैं। शादी समारोह भाग लेने आए थे। मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी की स्थिति गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।
मंदसौर में रोड क्रॉस करते हुए हुआ दुखद हादसा, मोटरसाइकिल को कार ने मारी टक्कर, टीआई की मौत, पत्नी घायल
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


