इन्दौर। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में इन्दौर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज राजस्व अमले द्वारा तहसील बिचोली हप्सी में तेजाजी नगर स्क्वायर के समीप असरावद खुर्द क्षेत्र में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम ने बताया कि बुधवार को की गई कार्यवाही के तहत असरावद खुर्द क्षेत्र में शासकीय भूमि से कुल 18 अतिक्रमण जिसमें टीन शेड, गोदाम, पक्के मकान एवं कुछ दुकानें भी शामिल थी, ऐसे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी एवं बुल्डोजर के द्वारा जमींदोज किया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सिंह के निर्देशन में आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
जिला प्रशासन की कार्रवाई : असरावद खुर्द क्षेत्र में शासकीय भूमि से हटाए 18 अतिक्रमण
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


