“The kashmir Files” के बाद अब बनेगी “The Delhi Files”, फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री क बड़ा ऐलान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म The Kashmir Files ने बॉक्स ऑफिस धूम मचा के रख दी है। इस फिल्म को देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब प्यार मिला है। इस फिल्म की सफलता के बाद अब विवेक ने अपने नए प्रोजेक्ट का खुलासा कर दिया है।

 

उन्होंने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए अपनी नई फिल्म का टाइटल भी बताया है। उन्होंने लिखा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अपनाया। हमने पिछले 4 सालों में पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की है। हो सकता है कि मैं आपके टीएल को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने आगे लिखा कि अब अपनी नई फिल्म पर काम करने का वक्त आ गया है। #TheDelhiFiles. विवेक की अगली फिल्म का नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ होगा। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म की थीम और स्टारकास्ट को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को बयां किया गया है, जिन्हें कश्मीर से पलायन करने पर मजबूर कर दिया गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।