विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद कांग्रेस ने साधा मौन सदन की तीन बैठकें ही शेष फिर प्रस्ताव हो जाएगा शून्य

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi. मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद कांग्रेस शांत हो गई है। 17 मार्च को 14 दिन पूरे होने के बाद भी कांग्रेस ने अपने प्रस्ताव पर तारीख तय करने को लेकर कोई बात नहीं है। सदन की अब तीन बैठकें ही शेष है। इसके बाद प्रस्ताव शून्य हो जाएगा।

विधानसभा सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद सत्र में हंगामा हो गया था। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपाती होने का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। नियमानुसार 14 दिन बाद अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तारीख तय कर सकते है। नियमानुसार 17 मार्च को समय पूरा हो गया। इसकी तारीख विधानसभा अध्यक्ष को तय करना है। अब सदन की कार्रवाई के तीन दिन का समय बचा है।

इसके बावजूद कांग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा नहीं उठाया गया। ना ही विधानसभा अध्यक्ष ने अभी कोई तारीख तय की है।

हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ही राजनीतिक दलों के खिलाफ विशेषाधिकार के मामले भी पेंडिंग है। इसको लेकर दोनों के ही नेताओं में अविश्वास प्रस्ताव और विशेषाधिकार हनन के मामले नहीं उठाने पर सहमति बन गई है। इसलिए कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव और जीतू पटवारी के निलंबन को लेकर शांत बैठ गई।  बजट सत्र की तीन बैठकें ही शेष बची है। ऐसा बताया जा रहा है कि 21 मार्च को सत्र समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव भी शून्य हो जाएगा।

बता दें कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी। अब बिना लिखित में अविश्वास प्रस्ताव के वापस लिए पार्टी की सदन में चुप्पी से पार्टी के कई विधायकों में नाराजगी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।