अग्निपथ सेना भर्ती : फिजिकल, मेडिकल और रिटन पास करने पर मिलेगी जॉइनिंग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

सेना भर्ती अग्निपथ योजना को लेकर कई राज्यों में जारी बवाल के बीच सेना की ओर से बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया गया है। सेना के अधिकारियों ने कहा अग्निपथ योजना को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व भर्तियों के आधार पर फिजिकल, मेडिकल और रिटन पास कर चुके उम्मीदवारों की ज्वॉइनिंग सीधे नहीं होगी। उन्हें भी दोबारा फिजिकल और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसे युवाओं के लिए एक झटका माना जा रहा है। जबकि इसके पीछे बड़ी वजह है।

वायु सेना में 24 जून से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती

वहीं, एयर मार्शल एसके झा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीरों के पहले बैच की भर्ती प्रक्रिया 24 जून से अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। अग्निवीर बैच नंबर 1 के पंजीकरण के बाद 24 जुलाई से ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी। एयर मार्शल एसके झा ने बताया कि पहले बैच के नामांकन दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे और इनका प्रशिक्षण भी 30 दिसंबर, 2022 तक शुरू हो जाएगा।

नौसेना ने की पूरी की भर्ती की तैयारी

अग्निपथ योजना पर अपनी बात रखते हुए वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नौसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना 25 जून तक जारी कर दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इस साल पहले नौसैनिक ‘अग्निवीर’ प्रशिक्षण बैच 21 नवंबर से आईएनएस चिल्का, ओडिशा में शुरू किया जाएगा। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अग्निवीरों की आवेदन की अनुमति है। वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में विभिन्न जहाजों पर नौकायन करने वाली 30 महिला अधिकारी हैं। हमने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत हम महिलाओं की भी भर्ती करेंगे। उन्हें युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा।

थल सेना में जुलाई में शुरू होगी अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया

वहीं, अग्निपथ योजना पर भारतीय थल सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोनप्पा ने कहा कि थल सेना में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। भर्ती अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह तक थल सेना को 25 हजार अग्निवीर का पहला बैच मिल जाएगा। इसके बाद, दूसरा बैच फरवरी 2023 के आसपास शामिल किया जाएगा, जिससे 40 हजार तक अग्निवीर की भर्ती की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।