पुलिस थाने में आरक्षक की पत्नी से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना गुरुवार दोपहर 3:30 बजे गुरुनानक मार्ग की है। जबकि यह क्षेत्र महिलाओं से सम्बंधित उत्पादों के लिए व्यस्त रहता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता पति प्रवीण कारलेकर गुरुनानक मार्ग से एमजी रोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर बैठे दो अज्ञात बदमाश में से एक ने पीछे से गले पे झपट्टा मारकर सोने के मंगलसूत्र को खींचा, इस दौरान चेन टूट गयी। लेकिन सोने का पेंडल एवं मोती बदमाश लेकर गुरुनानक मार्ग से रफूचक्कर हो गए।
घटना के बाद महिला ने चीखपुकार भी मचाई लेकिन कोई मदद के लिए आगे नही आया। कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन के प्रयास शुरु हुए। थाना प्रभारी ने तलाशी के लिए टीम को रवाना किया। देर शाम एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने भी बड़वाह पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओपी मानसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी संजय द्विवेदी को दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह तक बदमाशों का पता नहीं लग पाया। छीने गये पेंडल एवं मोती की कुल कीमत करीब 20 हजार बताई जा रही है।
Be First to Comment