बहुत चमत्कारी होती हैं पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी, जानें ये बातें | Pooja Supari

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

आप सभी ने देखा होगा कि पूजा के दौरान सुपारी का उपयोग किया जाता हैं जो कि बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह सुपारी आपकी किस्मत बदलने का काम करती हैं। जी हाँ, सुपारी की मदद से जीवन में आने वाली कई परेशानियों को दूर कर जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता हैं। तो आइए जानते है सुपारी से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में। विवाह के बनते हैं योग : – जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हो। उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए गुरुवार के दिन हल्दी, कुमकुम और चावल को सुपारी पर लगाकर उस पर मौली लपेटे। उसके बाद उसे लक्ष्मी- नारायण मंदिर में छुपाकर रख आए। इससे अविवाहित कन्या के विवाह के योग खुलते हैं। रिश्ता पक्का हो जाने पर सुपारी को शादी तक घर में ही रखें।

उसके बाद उसे जलाशय में विसर्जित कर दें। मांगलिक कार्य होते हैं पूरे : – कोई भी शुभ काम करने से पहले 1 सुपारी को लाल कपड़े में बांध कर घर पर कहीं छुपा दें। साथ ही कार्य पूरा होने के बाद सुपारी को गणपति जी के मंदिर में चढ़ा दें। इससे मांगलिक कार्य बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाएगा। सुखमय यात्रा : – घर का कोई सदस्य तीर्थ या किसी यात्रा पर जाएं तो उसके सेहतमंद वापिस आने तक 1 सुपारी को तुलसी के पौधे में गाड़ देनी चाहिए। साथ ही उस व्यक्ति के सकुशल घर लौटने पर उस सुपारी को धोकर किसी भी मंदिर में चढ़ा देनी चाहिए। इससे उस व्यक्ति की यात्रा सुखमय और मंगलमय होती है। शुभ कार्यों के लिए : – सुपारी को अबीर लगाकर चांदी की डिबिया में बंद करें। फिर उसे पूर्णिमा के दिन पूजा घर में रख दें। इससे घर में खुशहाली आएगी। साथ ही जल्द मांगलिक कार्य होते हैं। आर्थिक स्थिति होती है मजबूत : – सुपारी को धागे से लपेट कर उसकी चावल और कुमकुम से पूजा करें। फिर उसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। इससे घर में धन का आगमन होता है। साथ ही पूरा घर पॉजीटिव एनर्जी से भरा रहता है। सफलता दिलाएं : – किसी जरूरी काम पर जाने से पहले अपनी जेब में 1-1 लौंग और सुपारी रखें। फिर शुभ या अपना खास काम करने से पहले लौंग को मुंह में डालकर चूसें। उस सुपारी को घर वापिस आने के बाद गणपति बाबा जी की तस्वीर के पास रख दें। इससे रूके हुए काम जल्दी होने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते है। नजर से बचाएं : – किसी को नज़र लग जाने पर 1 सुपारी लेकर उससे 7 बार वार कर हवन कुंड में डाल देनी चाहिए। इससे नजर दूर होने के साथ आने वाली मुसीबतों से भी छुटकारा मिलता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments