Press "Enter" to skip to content

दिल्ली व मुंबई के बीबीसी ऑफिस पर आईटी की बड़ी रेड, कुछ दिन पहले ही आई थी मोदी और गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री, कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल      

क्या सरकार न्यूटन के तीसरे नियम प्रत्येक क्रिया की हमेशा बराबर एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है पर चल रही है?   
नई दिल्ली। दिल्ली एवं मुंबई के बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स ने बड़ी रेड डाली है। बताया जा रहा है कि बीबीसी ऑफिस में आए कर्मचारियों के फोन आईडी आईटी विभाग ने रखवा लिया है। बताया जा रहा है कि बीबीसी के दफ्तर को अभी सील कर दिया गया है। हालांकि, इस रेड के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के बीबीसी के केजी मार्ग रोड पर स्थित भारतीय दफ्तर में ये छापेमारी चल रही है, जिसमें 60 से 70 लोगों की टीम पहुंची।
सूत्रों ने बताया कि वहां काम कर रहे कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया है। आयकर विभाग ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को यह भी कहा कि आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
वर्ष 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग के डॉक्यूमेंट्री फिल्म को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है।
Big IT raid on BBC news offices in Delhi and Mumbai
एक सर्वे के तहत आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता है।  जानकारी के अनुसार कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है, इसके साथ ही लंदन स्थित बीबीसी के दफ्तर में भी रेड की कार्रवाई की जानकारी मिली है।
हम पूरा सहयोग कर रहे हैं, एडीटर्स गिल्ड ने जताई चिंता
मामले पर बीबीसी का आधिकारिक बयान भी सामने आ गया है। बीबीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि आयकर विभाग के सर्वे पर हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। बीबीसी न्यूज़ प्रेस टीम ने अपने बयान में कहा कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।
बीबीसी भ्रष्ट संवाद सेवा, पत्रकारिता की ओट में बढ़ा रही अपना एजेंडा

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा किस तरह पत्रकारिता की आड़ में एक एजेंडा आगे बढ़ाया जाता है, बीबीसी इसका स्पष्ट उदाहरण है। बीबीसी से एक एक प्रोग्राम- द अनलिश्ड में प्रोग्राम के प्रेजेंटर ने कश्मीर में आतंकी कमांडर को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था। यह किस तरह की रिपोर्टिंग है। आप भारत में कार्य करना चाहते हैं और भारत की अखंडता को चोट पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

कांग्रेस ने मंगलवार को बीबीसी कार्यालय में आयकर विभाग के सर्वेक्षण अभियान को डराने की कार्रवाई करार दिया और कहा कि सरकार आलोचना से डरती है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे से सरकार की हताशा दिखती है, यह दिखाता है कि मोदी सरकार आलोचना से डरी हुई है।
उन्होंने कहा हम डराने-धमकाने के इन हथकंडों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण रवैया अब और नहीं चल सकता। पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।
Spread the love
More from National NewsMore posts in National News »