भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News: भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार शाम निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश शर्मा गुजरात चुनाव में ड्यूटी से कल ही लौटे थे।
अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मध्य प्रदेश भाजपा में उमेश शर्मा की गिनती प्रखर प्रवक्ता के रूप में रही है। वे एक ऊर्जावान और सक्रिय नेता रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्राट नेता और प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा को मेजर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें परिवार के सदस्य शहर के रॉबर्ट नर्सिंग ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सदभावना पाती परिवार की ओर से दिवंगत को विनम्र श्रद्धांजलि.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।