छाछ के बारे में यूं तो हर कोई जानता है। इसके कुछ फायदों से भी आप वाकिफ होंगे। मगर छाछ कब कितनी पीनी चाहिए ये शायद आपको न मालूम हो। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए छाछ के सारे फायदे बताते हैं जो शायद आपको न पता हो। छाछ के फायदे छाछ पीने से खूबसूरती बढती है, स्किन ग्लो करती है और साथ ही गोरा रंग भी होता है। इसके अलावा छाछ शरीर से विजातीय तत्वों को निकालकर रोग प्रतिरोधक शक्ति बढाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्मी के मौसम में छाछ पीना बेहद फायदे मंद होता है। ये शरीर को ताजगी और तरावट देता है क्योंकि छाछ में विटामिन ” B 12 ” , कैल्शियम , पोटेशियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते है जो बहुत लाभदायक है और ये हाजमा सुधारती है साथ ही कोलेस्ट्रॉल कम करती है। छाछ बनाने का तरीका दही को मथ कर उसमे पानी मिलाने से छाछ बनायी जाती है। एक गिलास में चार चम्मच दही ले। इसको मथनी से मथ लें। अब इसमें पानी मिलाकर पूरा गिलास भर लें। इसमें थोड़ा सा नमक स्वाद के अनुसार मिलाकर पिए। इसी पेय को छाछ कहते है।पानी की मात्रा कम या ज्यादा करके अपनी पसंद के हिसाब से छाछ पतली या गाढ़ी कर सकते है। गाय के दूध से बनी छाछ सबसे अच्छी होती है। यदि दही फुल क्रीम वाले दूध से बना है तो छाछ को मथकर मक्खन निकाल दें। फिर बची हुई छाछ काम में लें। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दूध हजम नहीं होता तो ऐसे में छाछ उनके लिए वरदान साबित हो सकती है। छाछ की तुलना अमृत से की गई है। इसी से छाछ का महत्त्व पता चलता है। मगर ध्यान रखें कभी भी रात के समय छाछ न पीएं। छाछ से घरेलु उपचार बवासीर :- छाछ घरेलु उपचार भी करती है जैसे एक गिलास छाछ में एक चम्मच भूना पिसा हुआ जीरा और साथ ही सेंधा नमक डालकर पीने से बवासीर की समस्या ठीक हो जाती है। इसके अलावा आधा गिलास छाछ और आधा गिलास चावल का मांड मिलाकर रोज पीन से श्वेत प्रदर ठीक हो जाता है। गैस :- आपको अपच या गैस की समस्या है तो छाछ में पिसा भुना जीरा , सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर पीयें, फायदे होंगे। पीलिया :- इतना ही नहीं छाछ पीलिया रोग में भी फायदे मंद है, छाछ में शहद मिलाकर पीने से पीलिया में आराम मिलता है। दस्त :- सौंफ , जीरा और साबुत धनिया बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। ये चूर्ण आधा चम्मच और थोड़ा सा सेंधा नमक छाछ में मिलाकर सुबह शाम पीने से दस्त ठीक हो जाते है दांत :- छोटे बच्चों को दांत निकलते समय थोड़ी छाछ रोज पिलाने से दांत आसानी से निकलते है। इसके अलावा नियमित रूप से छाछ पीने से कब्ज ठीक होती है। नशा :- शराब पीकर यदि आप नशे में चन हो चुके हैं तो ऐसे में छाछ आपके लिए बहुत फायदे मंद है, क्योंकि खट्टी छाछ पीने से शराब या भांग का नशा उतर जाता है। वीर्य में वृद्धि :- मर्दों के छाछ पीना बहुत गुणकारी होता है क्योंकि खाना खाने के बाद रोज छाछ पीने से वीर्य में वृद्धि होती है। मोटापा :- अगर मोटापे की समस्या की परेशान हैं तो एक गिलास छाछ के साथ एक चम्मच त्रिफला पाउडर कुछ दिन लेने से मोटापा कम हो जाता है। सूजन :- एक गिलास छाछ में सेंधा नमक , भुना पिसा जीरा , पिसी काली मिर्च और पोदीना मिलाकर पीने से आंतो की सूजन ठीक हो जाती है।
Wonderful perspective! The points you made are very enlightening. For further information, visit: DISCOVER MORE. Excited to hear your views!