कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट, रिस्टोर करने के लिए यूट्यूब-गूगल की टीम से बातचीत जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारा यूट्यूब चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस डिलीट हो गया है। हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब-गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच की जा रही है कि यह कैसे हुआ?

दरअसल, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर से शुरू होने वाली है। राहुल गांधी इसका नेतृत्व करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी। यह 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में पूरी होगी। बताया जा रहा है कि यात्रा में कांग्रेस के झंडे की जगह तिरंगा दिखाई देगा। ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरू होने से दो दिन पहले गुजरात का दौरा करेंगे। जन संपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेंगे। पदयात्रा (फुट मार्च) लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी होगी और लगभग 150 दिनों में पूरी होगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।