Crime Indore News – मास्क पर महिला का उत्पात, कांस्टेबल को दिया धक्का बदले में पड़ी चप्पल, देखे वीडियो  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Dewas News. नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद बढ़ी पुलिस-प्रशासन की सख्ती कुछ लोगों काे रास नहीं आ रही है। मंगलवार को एबी रोड सयाजी द्वार पर बिना मास्क के जा रही एक महिला को टोका तो उसने बवाल कर दिया। एसडीएम से बहस की। फिर पुलिस थाने ले जाने लगी तो बोली हाथ लगाकर दिखा और महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे गुस्साई दूसरी कॉन्स्टेबल ने महिला को चप्पल जड़ दी।

पुलिस के अनुसार जागृति माधवानी मिश्रा स्कूटी से जा रही थीं। उन्होंने मास्क नहीं लगाया था। जागृति को प्रशासनिक टीम ने समझाइश देते हुए फूल भेंट किया। जब महिला से कहा गया कि आप चालान कटवा लें तो वह भड़क गई। उसने एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को जमकर के खरी-खोटी सुनाई। बता दें, यहां नगर निगम, पुलिस और प्रशासन मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई कर रहा था। जागृति ने खुद को फार्मा मैन्युफैक्चरर बताया है। उनकी खुद की दवा कंपनी है।

एसडीएम प्रदीप सोनी ने पुलिसकर्मियों से कहा- इसको थाने ले जाओ बंद कर दो। इस पर जागृति बोलीं मैं पढ़ी-लिखी हूं। आप कैसे बंद कर देंगे। 2 साल से आप चलन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। आज ही क्यों? दो महिला कॉन्स्टेबल ने जागृति को पकड़ने की कोशिश की तो बोलीं- हाथ लगाकर दिखा और धक्का दे दिया। धक्के से एक महिला कॉन्स्टेबल नीचे गिर गई। इससे गुस्साई दूसरी महिला कॉन्स्टेबल ने जागृति को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस उसको थाने ले गई।

मास्क नहीं लगाने पर बहस

जागृति माधवानी का कहना है कि सर के रोकते ही मैंने माफी मांगते हुए कहा- मैं घर से निकलते समय मास्क लगाना भूल गई। मैं लगा लेती हूं। इस पर उन्होंने कहा- आपको चालान भरना होगा। उन्होंने अधिकारियों के पास भेज दिया। मैंने उनसे बात की तो वे बोले ठीक है मैडम, मास्क लगा लीजिए। उन्होंने फूल भी दिया। मैं जाने लगी तो एक सर आए और बोले- चालान तो भरना ही पड़ेगा। मैंने कहा कि सरकार ने दो साल से यह नियम लागू कर रखा है, आज ही चेकिंग क्यों… कल तो कई नहीं खड़ा था यहां। मैंने बहस शुरू की तो वे बोले अब तो चालान कटवाना ही पड़ेगा। वे मेरी गाड़ी लेकर चले गए। मैं चालान कटवा लेती तो सही रहती। बहस की तो गलत हूं।

महिला का बर्ताव गलता था

एसडीएम प्रदीप सोनी का कहना कि मास्क लगाने की लोगों की आदत कुछ दिनों से छूट गई है। नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। मास्क नहीं लगाने वालों को समझाइश देने के साथ ही मंगलवार से चालानी कार्रवाई शुरू की गई है। महिला का व्यवहार गलत था। लोगों को सोचना चाहिए कि प्रशासन आखिर उन्हीं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सख्ती कर रहा है। महिला को लगा कि आज अचानक क्यों बैठ गए। 90 फीसदी लाेगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। हमने पॉजिटिव कार्रवाई भी की है। जैसे समझाइश दी, फूल दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।