Crime News Indore – थाना तेजाजीनगर पुलिस की कार्रवाई: नशे के कारोबार में लिप्त दो बदमाशों का किया जिलाबदर  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore Crime News. थाना तेजाजीनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र निवासरत बदमाश सतपाल ठाकुर तथा सरदार पिता प्रताप सिंह जो कि नशे के कारोबार में लिप्त थे जिन पर थाने में कई अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हैं. उपरोक्त बदमाशों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाबदर का प्रकरण तैयार कर कलेक्टर महोदय जिला इन्दौर को दिनांक 06.03.2021 को प्रेषित किया गया था. कलेक्टर द्वारा  दिनांक 29.12.2021 को जिलाबदर आदेश जारी किया गया।

आरोपीगणों को आगामी  छह माह के लिये इन्दौर तथा उससे लगे हुए अन्य सीमावर्ती जिले उज्जैन,देवास,धार,खरगोन,खंडवा जिले की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश जारी किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा, सउनि जालम सिंह चौहान, आर. जफर, आर. गजेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।