आपदा: सिक्किम में  हिमस्खलन से 6 की मौत कई पर्यटक बर्फ में फंसे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 Avalanche in Sikkim। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में मंगलवार को अचानक हुए एक हिमस्खलन के कारण 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तकरीबन 150 पर्यटक बर्फ में फंस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हिमस्खलन 14वीं मील जवाहरलाल नेहरू रोड पर उस समय हुआ, जब वहां भारी तादाद में पर्यटक सैर कर रहे थे।
तभी हिमस्खलन होने से  70 से 80 पर्यटकों के बर्फ के नीचे दब गये। वहीं जिन लोगों को अब तक बचाया गया है, उनमें गंभीर रूप से घायल 30 पर्यटक शामिल हैं। आईजी सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार सभी लोगों को एसटीएनएम और मणिपाल में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ये हादसा दोपहर लगभग 12:20 बजे हुआ।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल तत्काल ही राहत के अभियान में लग गया। सिक्किम पुलिस के साथ ही भारतीय सेना, तास, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ड्राइवर रेस्क्यू मिशन में लग गये। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अनुसार सिक्किम में हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले मार्ग को सील कर 14वें मील पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बर्फ में दबे करीब 22 पर्यटकों को बचाया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचाया गया है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।