Education News – मेरी सोच…सुरक्षित और शांतिपूर्ण ऑनलाइन दुनिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि आमंत्रित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Education News: एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से ई-रक्षा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की मुख्य थीम मेरी – सोच..सुरक्षित और शांतिपूर्ण ऑनलाइन दुनिया  है।

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस. ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से वरिष्ठ विद्यालयीन और महाविद्यालयीन कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी सहभागिता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आयोजन की वेबसाइट www.eraksha.net  पर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद विषय पर आधारित अपनी प्रविष्टि पोस्टर, चित्रकला, वीडियो, निबंध, ब्लॉग और प्रोटोटाइप सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के रूप में 22 अगस्त 2021 तक जमा कर सकते हैं। ये प्रविष्टियाँ हिन्दी या अंग्रेजी में भाषा में होना आवश्यक हैं।

प्रतियोगिता को 6 अलग-अलग समूहों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समूह एक में कक्षा 6टी से 8वीं के शाला विद्यार्थी, समूह 2 में कक्षा 9वीं से 12वीं के शाला विद्यार्थी, समूह 3 में 17 वर्ष एवं अधिक आयु के महाविद्यालयीन विद्यार्थी, समूह 4 में स्कूलों एवं शिक्षा महाविद्यालयों के शिक्षक, समूह 5 में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शिक्षक तथा समूह 6 में अभिभावक शामिल रहेंगे। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा विजेताओं को साइबर पीस एंबेसडर की उपाधि से भी विभूषित किया जायेगा। प्रतियोगिता के संबंध में अन्य जानकारी के लिये संस्था के ई मेल eraksha@cyberpeace.net  पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।