कमलनाथ की नई टीम तैयार, कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन, अरविंद बागड़ी को इंदौर की कमान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। चुनावी साल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की टीम में 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी जिला अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। साथ ही 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का भी गठन किया गया है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, नकुलनाथ व अन्य को शामिल किया गया है। इसके अलावा शहर और ग्रामीण मिलाकर 64 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है।

कहा जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल की पीसीसी में वापसी हुई है। माणक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह कमलनाथ के लिए दुविधा थी लेकिन आख़िरकार उन्होंने अपने खास समर्थक विनय बाकलीवाल  की जगह अरविंद बागड़ी की नियुक्ति कर दी। लंबे समय से उन्हें हटाने की कवायद चल रही थी। बागड़ी के साथ–साथ गोलू आग्निहोत्री का नाम भी प्रबल दावेदारों में था। वैसे बाकलीवाल अपने आपको सेफ जोन में मानकर चल रहे थे, लेकिन कल रात कमलनाथ ने फैसला ले ही लिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।