घर में है ”तुलसी” तो इस बात को भूलकर भी न करें नजरंदाज, आर्थिक दरिद्रता से तबाह हो जाएगा घर परिवार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

घर में है ”तुलसी” तो इस बात को भूलकर भी न करें नजरंदाज, आर्थिक दरिद्रता से तबाह हो जाएगा घर-परिवार  शास्त्रों में तुलसी का महत्व विशेष तौर पर स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। भारतीय प्राचीन चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय गुणों वाला माना है। तुलसी धर्म से जुड़ा हुआ है, मान्यताओं के अनुसार तुलसी की पूजा हर रोज नियमित रूप से जिन घरों में होती है यमदूत वहां पर कभी प्रवेश नहीं करते। इसके अलावा सुख और समृद्धि घर में बनी रहती है। इसलिए इसे लगाने और इसकी पूजा में सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

तुलसी के पौधे का महत्व हिंदू धर्म के अनेक ग्रंथों और पुराणों में बताया गया है। तुलसी के पौधे की कई विशेषताएं पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त, स्कंद पुराण, भविष्य पुराण और गुरुड़ पुराण में बताई हैं। तुलसी की पूजा आज हर हिन्दू परिवार में होती है। हिन्दू परिवारों में तुलसी लगाने और उसकी पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।परंतु कुछ बातें ऐसी हैं जिसे जानकार भी अनदेखा करते हैं। परिणामस्वरूप परिवार में अनावश्यक कलह, दरिद्रता, आर्थिक तंगी, पति-पत्नी में झगड़ा आदि प्रायः होते रहते हैं। पुराणों में बताया गया है कि तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाने से और देखभाल करने से इंसान के पहले के जन्म के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। वास्तु के अनुसार तुलसी को ईशान कोण यानि पूरब और उत्तर के कोण में लगाना उत्तम माना गया है। इसके अलावे पूरब और उत्तर की दिशा में भी तुलसी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा को छोड़कर किसी भी दिशा में लगा सकते हैं। लेकिन दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बहुत नुकसान देने वाला माना गया है। साथ ही यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि तुलसी के आसपास कोई भी अन्य पौधा नहीं रहे। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे के आस-पास अन्य पौधों का होना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के आसपास घास या अन्य पौधा घर में दरिद्रता की स्थिति पैदा करता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments