आयरलैंड में बसने वालों को सरकार देगी 71 लाख रुपये, 30 अगस्त तक होंगे पंजीयन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

International Desk । लोग ‎विदेश घूमने का सपना देखते हैं, ले‎किन आयरलैंड तो वहीं बसने के ‎लिए ऑफर दे रहा है। य‎‎दि पंजीयन करवाते हैं तो इसके ‎लिए 71 लाख रुपये भी सरकार की ओर से ‎दिए जाएंगे। यह बात सही है ‎कि विदेश में घूमना- फिरना किसे पसंद नहीं होता। कई बार जब हम कहीं घूमने जाते हैं, तो ऐसा मन करता है कि यहीं रह जाएं। ले‎किन एक देश में ऐसा ही हो रहा है। आयरलैंड की सरकार अपने यहां बसने वाले लोगों को 71 लाख रुपये दे रही है। यह ऑफर आर लिविंग आयरलैंड पॉलिसी के तहत दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आयरलैंड की सरकार अपने द्वीपों पर आबादी बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह एक स्कीम लेकर आई है। सरकार नए निवासियों को यहां बसाने के लिए 71 लाख रुपये दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य आयरलैंड के 30 द्वीपों पर छोड़ी हुई प्रॉपर्टी को यूज करना और उन्हें पुनर्स्थापित करना है। हालांकि, इस स्कीम में कुछ शर्तें भी हैं।

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए पंजीयकर्ता को आयरलैंड में ‎स्थित द्वीपों पर एक प्रॉपर्टी खरीदनी होगी। यह ऐसी प्रॉपर्टी होनी चाहिए, जो साल 1993 से पहले बनाई गई हो और कम से कम 2 साल से खाली हो। सरकार की ओर से स्कीम में मिलने वाले 71 लाख रुपयों का इस्तेमाल घर की मरम्मत करवाने, डेकोरेशन आदि के लिए कर सकते हैं।

आयरलैंड 71 लाख स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई 2023 से शुरू हो गए हैं। 30 अगस्त 2023 तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसकी अ‎धिकृत वेबसाइट पर जाकर ये रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। जिन लोगों के पास आयरलैंड का वीजा हैं, वे इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस स्कीम में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। यह स्कीम रूरल एंड कम्यूनिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा शुरू की गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।