इंदौर। राजस्थान के हथियार तस्कर जिसको दो दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से पांच पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए थे। पुलिस पूछताछ में उसने आगरा के एक गन हाउस से कारतूस लाना कबूलते हुए गन हाउस के मालिक का नाम पता बताया है, पुलिस टीम तहकीकात के लिए आगरा भेजी जा रही है। ज्ञात हो कि ये अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर पिस्टल तो बना लेते हैं लेकिन कारतूस नहीं बना सकते इसलिए संभावना है कि इन्हे लाइसेंसी गन हाउस से ले लेते हैं हालांकि ऐसे प्रकरण में किसी गन हाउस पर आज तक कार्यवाही नहीं हो पाई है, प्रशासन गन हाउस पर भी नजर रख रहा है और लाइसेंसधारियों को फोन कर पूछ रहा है कि उन्होंने कितने कारतूस लिए थे और कहां खर्च किए। राजस्थान के गिरफ्तार तस्कर राजेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह कारतूस आगरा के फतेहाबाद गन हाउस से लाकर बेचता है। अब इन्दौर क्राइम ब्रांच की टीम गन हाउस के मालिक से पूछताछ करने भेजी जा रही है। कुछ सिकलीगर शायद खरगोन, खंडवा, देवास के लाइसेंसी गन हाउस के मालिकों से कारतूस लेते हैं। उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है ।
अवैध हथियार तस्करों के साथ कारतूस बेचने के लिए गन हाउस के मालिक से पूछताछ
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


