इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: फर्जी एसडीएम बनकर घूम रही ठग महिला गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Crime News in Hindi – इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी एसडीएम बनकर घूम रही महिला को गिरफ्तार किया है। एक कपड़ा व्यापारी की शिकायत के बाद उसे पकड़ा गया तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। उसके पास राज्यपाल का हस्ताक्षर किया हुआ एक आदेश भी मिला है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला नीलम पाराशर (40) सागर की रहने वाली है। वह खुद को देपालपुर इलाके की एसडीएम बताती थी। बताया गया है कि आरोपी नीलम ने खिलाफ गौतमपुरा के एक कपड़ा व्यापारी ने शिकायत की थी।
उसने बताया था कि नीलम पाराशर ने पहले तो कई महंगे-महंगे कपड़े लिए थे। जब बिल देने की बात की तो उसने केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने महिला को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला इंदौर में पहले पीएससी की तैयारी करने आई थी। पर उसका सिलेक्शन नहीं हो सका। इसके बाद वह फर्जी एसडीएम बनकर घूमने लगी।
उसके पास कई विभागों के नियुक्ति पत्र भी मिले हैं। उसके पास राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हस्ताक्षर वाला एक आदेश भी मिला है। पुलिस पत्र की हकीकत तलाश रही है।
पूछताछ में पता चला कि वह अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। उसने महिला बाल विकास विभाग सहित कई विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।
उसके पास से कई विभागों की नियुक्ति पत्र भी बरामद हुए हैं। डीसीपी निमिष अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।