Indore Crime: IT Company मालिक के घर चोरी 4 दरवाजे तोड़कर चांदी के बर्तन, 40 हजार Cash और DVR ले गए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

शहर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में आया है। यहां चाेरों ने आईटी कंपनी के मालिक के सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर पर लगे 4 दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और घर से करीब 40 हजार रुपए नकद, चांदी का सामान समेत अन्य माल लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, घटना सीसीटीवी में कैद ना हो जाए, इसलिए चोर अपने साथ डीवीआर भी लेकर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना लसूडिया थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी कॉलोनी में स्थित अंकुर बजाज के घर की है, जो पेशे से आईटी कंपनी के मालिक हैं। अंकुर ने बताया कि वे 4 दिन पहले पिता की सर्जरी करवाने के लिए ग्वालियर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। घटना सोमवार रात की है। वे रात करीब साढ़े 12 बजे अपने मोबाइल के जरिए कैमरे में पूरे घर को देखकर सोए थे। उस समय सब कुछ सही दिख रहा था। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे से अलसुबह 4 बजे के बीच में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर ले गए हैं। लसूड़िया पुलिस ने दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अंकुर की मानें तो उनकी कॉलोनी में तीन निजी कंपनी के गार्ड को सुरक्षा के लिए रख रखा है। इस कॉलोनी में आए-दिन ऐसी वारदातें होती रहती हैं। घर से करीब 40 हजार रुपए नकद, चांदी का सामान, कार की चाभी समेत छोटा-मोटा सामान गायब है। यह इस क्षेत्र की करीब 35वीं घटना है। लापरवाही के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। चोर डीवीआर तक लेकर चले गए हैं। आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहां पता कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि चोरी के पहले रैकी करनी होती है। 4 दरवाजे तोड़ने में करीब एक घंटे लगते हैं। इसके बाद भी गार्ड का सक्रिय नहीं होना संदेह के घेरे में है, इसलिए मुझे उन पर भी शक है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
25 Comments