इंदौर को मिली सौगात : मुख्यमंत्री ने भंवरकुआं चौराहे पर बनने वाले ब्रिज का किया भूमिपजन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
– फूटी कोठी और गांधी नगर पर भी बनेगा ब्रिज
– इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो चलाई जाएगी
– बड़ी कंपनियों के दफ्तर भी प्रदेशभर में खुलवाए जाएंगे

Indore News in Hindi। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और विकास की राह पर दौड़ रहे इंदौर शहर में यातायात सुगम बनाया जाएगा। जिस तरह भंवरकुआं चौराहे और खजराना चौराहे पर फ्लाय ओवर ब्रिज को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। ठीक उसी तरह गांधी नगर और फुटी कोठी पर ब्रिज बनाने की योजना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगा है। अगले कुछ महीनों में वहां का भूमिपूजन भी करने आऊंगा।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भंवरकुआं चौराहे पर बनने वाले ब्रिज का भूमिपजन समारोह में कहीं। 47 करोड़ की लागत से पुल बनाया जाएगा। 18 महीने के भीतर एजेंसी को काम पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है।

इस दिशा में अब इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। ताकि लोगों को महाकाल लोक तक घूमने में आसानी होगी। वहीं उज्जैन में महाकाल लोक बनाने और ओंकारेश्वर मंदिर का कायाकल्प होने से प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र बढ़ेगा। इसका फायदा होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगों को मिलेगा।
वे बताते है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट के माध्यम से बड़े निवेशक को प्रदेश में रोका जाएगा। यहां तक बड़ी कंपनियों के दफ्तर भी प्रदेशभर में खुलवाए जाएंगे। इसे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। वैसे दो बड़ी आइटी कंपनियां इंदौर में आ चुकी है।उन्‍होंने कहा कि यहां युवाओं की भर्ती के लिए जल्द ही बेंगलुरू और अहमदाबाद जाकर कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा करूंगा। हालांकि प्रदेश सरकार ने अगले साल एक लाख सरकारी नौकरियां रखी है। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए युवाओं को अपनी तैयारियां पूरी करके रखना है। कार्यक्रम में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।