पोकलेन का नया इस्तेमाल, मलबे में फंसे मजदूर को निकाल रहे थे बाहर, गर्दन धड से अलग, दो घायल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News in Hindi. इंदौर में नगर निगम के काम के दौरान सीवरेज की लाइन डालने के दौरान सोमवार दोपहर अचानक मिट्टी धंस गई। इस हादसे में तीन मजदूर 25 फीट गहरे गड्ढे अंदर दब गए। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और नगर निगम के अन्य कर्मचारी मदद में जुट गए।
जहां मिट्टी के नीचे दबे मजदूर को निकालने में उसकी गर्दन अलग होकर लटक गई। पुलिस लापरवाही के मामले को लेकर जांच कर रही है। दोनों घायल मजदूरों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक घटना छोटी ग्वालटोली इलाके की है। यहां निजी कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन का काम किया जा रहा था। जहां 25 फीट गहरा गड्ढा ठेकेदार द्वारा खोदा गया था। यहां तीन मजदूर इस गड्ढे में मिट्टी हटाकर पाइप डालने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से चट्टान सहित मिट्टी मजदूरों के ऊपर आकर गिरी। जिसमें दो मजदूर मिट्टी में दब गए।
पप्पू उर्फ दिनेश पुत्र सोमलाय निवासी झाबुआ को सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिये आईसीयू में भर्ती किया गया है। यहां दो मजदूरों का उपचार किया जा रहा है।
एक की मौत, दूसरा घायल
पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक मजदूर दिलान पटेल (35) निवासी शंकर बाग की मौत हो गई। जबकि उसका साथी पप्पू उर्फ दिनेश पुत्र सोमलाय निवासी झाबुआ को सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिये आईसीयू में भर्ती किया गया है।
पोकलेन से हुआ सिर धड़ से अलग
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक मजदूरों के दबने के दौरान अंदर काफी मिट्‌टी उनके ऊपर गिर गई थी। जिसमें पोकलेन से मिट्‌टी हटाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान जोर से पोकलेन का पंजा लगने से दिलान पटेल के शव की गर्दन शरीर से अलग होकर लटक गई।
महापौर ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे
उक्त घटनाक्रम की जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मिलने पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा को तत्काल घटना स्थल पर भेजा। घटना की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उक्त घटनाक्रम में महापौर ने जांच में दोषी जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये गये। मधुमिलन चैराहे के पास सीवर चेम्बर निर्माण का कार्य मेसर्स अमेय इंटरप्राइजेस द्वारा किया जा रहा था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।