Indore News in Hindi – आज की हिंदी टॉप ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore News in Hindi – 1

ऑनलाइन गेम के कर्ज से परेशान इंदौर के पूर्व एसपी के पोते ने की आत्महत्या 

इन्दौर। ऑनलाइन गेम में कर्जा हो जाने के चलते इंदौर में पदस्थ रहे एक एसपी के पोते ने फांसी लगा ली। लसूड़िया पुलिस ने बताया कि अमित पिता योगेशसिंह चौहान का शव फंदे पर लटका मिला। ऑनलाइम गेम में उस पर कर्ज हो गया था, बताया जा रहा है कि अमित.ऑर्डर पर वीडियोग्राफी करता था।  इंदौर में पीटीएस एसपी रहे सतेंद्रसिंह चौहान रिश्ते में उसके दादा लगते हैं। कल वह गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाकर आया था और फिर उसने दोस्तों से फोन पर भी बात की थी बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजन का कहना है कि वह ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने का आदि था। मोबाइल गेम में उस पर कई लोगों का कर्ज हो गया था, जिसके चलते उसे लोग धमकाते थे। कल भी उसके पास धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

Indore News in Hindi – 2

नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा आज 

इन्दौर। नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को सुबह 10:30 बजे से होगी। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, अभ्यर्थी का निर्वाचन अभिकर्ता (यदि कोई हो), अभ्यर्थी का कोई एक प्रस्तावक और अभ्यर्थी द्वारा लिखित में प्राधिकृत कोई अन्य व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।
 

Indore News in Hindi – 3

छात्रावासों में प्रवेश हेतु एमपी टॉस में पंजीयन अनिवार्य

इन्दौर। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों का संचालन एमपीटॉस्क के द्वारा किया जाएगा l ऐसे छात्र जो आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास के द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश लेना चाहते है इसके लिए उन्हें प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है।
सभी छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रोफाइल पंजीयन की अनिवार्यतः को स्पष्ट करते हुए विभाग द्वारा जानकारी दी गयी है कि प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी प्रोफाइल पंजीयन कार्य अभी से पूर्ण कर लें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा ना आने पाएं। छात्रावास में प्रवेश और प्रोफाइल पंजीयन के कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो निराकरण के लिए संबंधित क्षेत्र के छात्रावास अधीक्षक एवं विभागीय मण्डल संयोजक से संपर्क कर किया जा सकता है।

Indore News in Hindi – 4

आनंद बाजार की बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, कोई जनहानि नहीं

इंदौर। पलासिया क्षेत्र स्थित आनंद बाजार की बिल्डिंग में रविवार शाम आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की पहली मंजिल स्थित डॉक्टर के चैंबर में लगी। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना बताई जा रही है। लोगों ने जब यहां से लपटें निकलती देखी, तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगजनी में जनहानि नहीं हुई है।

Indore News in Hindi – 5

समलैंगिक संबंध के चलते दो युवतियां घर से भागी

बड़वानी/धार. समलैंगिक संबंध के चलते दो युवतियों के अपने घर से भागने का मामला सामने आया है। इसमें से एक युवती बड़वानी के राजपुर थाना क्षेत्र की है। वहीं दूसरी युवती धार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र की है। बड़वानी की युवती ने घर वालों के लिए 2 पेज का पत्र छोड़ा है। पत्र में युवती ने कहा कि हम दोनों अलग होने की सोच भी नहीं सकते। इसलिए हम घर से दूर मरने जा रहे हैं। हमें ढूंढने की कोशिश ना करें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।