PM समेत कई दिग्गज नेताओं ने World Radio Day पर रेडियो सुनने वाले श्रोताओं को दी शुभकामनाएं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आज भी दुनिया में बहुत से लोग हैं जो रेडियो सुनने के शौकीन हैं। ऐसे में आज विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) के मौके पर पीएम मोदी ने रेडियो सुनने वाले सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी का कहना है कि रेडियो एक ऐसा माध्यम हैं जिसका सामाजिक जुड़ाव काफी गहरा है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

आज ही 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने रेडियों सुनने वालों के लिए ट्वीट करते हुए लिखा- विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं। सभी रेडियो श्रोताओं और कुदोस को उन सभी को शुभकामनाएं, जो रेडियो को नए कंटेंट और म्यूजिक से गुलजार रखते हैं। यह एक शानदार माध्यम है, जो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से रेडियो का सकारात्मक प्रभाव का अनुभव करता हूं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

पीएम मोदी के साथ ही प्रकाश जावड़ेकर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं ने विश्व रेडियो दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इस साल पहली बार मनाया गया रेडियो दिवस

शिक्षा के प्रसार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक बहस में रेडियो की भूमिका को रेखांकित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने पहली बार 13 फरवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया।

सबसे सुगम साधन है रेडियो

13 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ भी है। इसी दिन वर्ष 1946 में इसकी शुरूआत हुई थी। विश्व की 95 प्रतिशत जनसंख्या तक रेडियो की पहुंच है और यह दूर-दराज के समुदायों और छोटे समूहों तक कम लागत पर पहुंचने वाला संचार का सबसे सुगम साधन है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
25,729 Comments