Indore News – इंदौर में जल्द दौड़ेंगी सौ से ज्यादा नई लकदक 150 ई बसें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

इंदौर को देश का पहला ग्रीन मोबिलिटी सिटी बनाने के लिए की जा रही कवायद

Indore News in Hindi। मध्यप्रदेश में बस का सफर और आसान हो जाएगा। इंदौर में सौ से ज्यादा नई लकदक ई बसें चलाई जाएंगी। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड यानि एआईसीटीएसएल ये ई-बसें चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है। ई बसों के लिए नए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। नई ई बसें जल्द ही रोड पर दौड़ने लगेंगी। इंदौर में अभी 90 ईवी बसें चलाई जा रही हैं। अब यहां 150 और नई ई-बसें चलाई जाएंगी। अध‍िकारियों के अनुसार इंदौर में सबसे ज्यादा ई-बसें संचालित करने की तैयारी चल रही है। इंदौर को देश का पहला ग्रीन मोबिलिटी सिटी बनाने के लिए यह कवायद की जा रही है।

बीआरटीएस काॅरिडोर को पहले ही ग्रीन मोबिलिटी काॅरिडोर घोषित किया जा चुका है। अभी यहां 30 ईवी आई-बसें चलाई जा रही हैं। एआईसीटीएसएल की नई ई बसें शहरभर में चलेंगी। अटल  इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) ने नई ई-बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। ई बसों के लिए नए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चंदन नगर और नायता मुंडला आईएसबीटी पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो भी चुकी है। यहां ई बसों की चार्जिंग के साथ मेंटेनेंस भी होगा।

दौर में जल्द दौड़ेंगी सौ से ज्यादा नई लकदक 150 ई बसें

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के अंतर्गत ये ई बस चलाई जाएंगी। इसी के साथ शहर में दौड़ रही डीजल सिटी बसों को हटा दिया जाएगा। इन बसों के लिए दो नए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ये स्टेशन चंदन नगर स्थित सिटी बस मेंटनेंस डिपो और नायता मुंडला स्थित आरटीओ परिसर में बनेंगे। बता दें कि एआइसीटीएसएल की ईवी बसों को चार्ज करने के लिए राजीव गांधी, विजय नगर, हवा बंगला, और सिलिकान सिटी में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

एआइसीटीएसएल,  इंदौर के सीईओ मनोज पाठक के मुताबिक नई ईवी बसें दिसंबर तक आ जाएंगी। जनवरी से इनका संचालन शुरु कर दिया जाएगा। 150 बसों के लिए टेंडर जारी कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।