"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
SHARE
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज मंगलवार 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। उपचुनाव से पहले होने वाली इस बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।इस बैठक में आदिवासियों और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा फैसला होने वाला है, जिसे उपचुनाव के तारीखों के बीच सरकार का बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।
इस बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रस्ताव 89 आदिवासी ब्लाॅकों (विकास खंडों) में राशन आपके द्वार योजना लागू करने पर चर्चा करेगी और फिर मंजूरी मिलते ही इसे स्वीकृति के लिए निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे लागू किया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 23 लाख से ज्यादा आदिवासी परिवारों को लाभ मिलेगा।इसमें उचित मूल्य की राशन दुकानों से खाद्यान्न गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आदिवासियों को ही बैंक से ऋण दिलाकर वाहन खरीदवाए जाएंगे।
वही ब्याज अनुदान के साथ प्रोत्साहन राशि और योजना में काम करने वाले व्यक्ति को महीने की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य खर्च के लिए भी राशि अलग से दी जाएगी।योजना के तहत 15-15 गांवों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। दूरी के हिसाब से वाहनों को राशन दुकानें आवंटित की जाएंगी। 500 से ज्यादा युवाओं को योजना में लाभ मिलेगा।
इसके अलावा विद्युत नियामक आयोग द्वारा 30 जुलाई 2021 को जारी किए गए बिजली के नए टैरिफ दरों में राज्य सरकार की सब्सिडी देने के संबंध में ऊर्जा विभाग (Department of Energy) प्रस्ताव पर चर्चा होगी।बता दे कि इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 सितंबर को जबलपुर में शंकरशाह- रघुनाथ शाह शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की थी। वही अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।