MP News – उज्जैन में मोहर्रम पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे, चार गिरफ्तार,

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुख्यमंत्री ने कहा- तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर तालिबान के समर्थन और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
पुलिस के मुताबिक, उज्जैन के गीता कॉलोनी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में करीब 10 लोगों ने कथित रूप से तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने बताया ,’हमने कार्यक्रम आयोजकों से पहले ही बात कर ली थी। वे सभी मुहर्रम के मौके पर जुलूस नहीं निकालने पर सहमत थे।” उन्होंने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है।

शिवराज बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन में हुई नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि उज्जैन में जो घटना हुई है,उस पर हमने सख्त रुख अपनाया है। लोग गिरफ्तार किये गये। तालिबानी मानसिकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। भारत का हर नागरिक देशभक्त है, अपवाद छोड़ दें तो। लेकिन जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करेगा या राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने का प्रयास करेगा, उसको कुचल दिया जाएगा।’

बीजेपी का दिग्विजय सिंह पर निशाना

इस घटना पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा, ‘दिग्विजय सिंह जैसे लोग आतंकवादियों को सम्मान देते हैं और सर्जिकल स्ट्राईक पर भारतीय सेना से सवाल करते हैं। असल में ये तालीबानी मानसिकता का ही परिचायक है। मध्यप्रदेश की धरती पर तालीबान का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सब जेल की हवा खाएंगे।’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।