मप्र में आंधी-पानी का अलर्ट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

-उज्जैन में ओले गिरे, 24 घंटे में चंबल और मालवा भीगेगा; खेतों में बिछी गेहूं की फसल

भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 मार्च के बाद ही गर्मी का असर दिखने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रतलाम, गुना, सागर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। उज्जैन जिले में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे नीमच, मंदसौर, रतलाम, छिंदवाड़ा भिंड व मुरैना में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम में आए इस बदलाव की वजह से भोपाल-इंदौर में डेढ़ डिग्री तक तापमान लुढ़क गया। ग्वालियर-जबलपुर में इतनी ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। तेज हवा और पानी की वजह से फसल खेतों में ही बिछ गई। आगे ज्यादा दिन तक मौसम ऐसा ही रहता है तो गेहूं के दाने की चमक फीकी पड़ सकती है।

इस कारण हो रही बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) ईरान के आसपास एक ट्रफ के रूप में हैं। वहीं, पूर्वी बांग्लादेश, उत्तरी गुजरात और केरल तट के पास चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। केरल तट के पास सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी भारतीय तट के समांतर ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी कारण बारिश का सिस्टम बना हुआ है।
30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
24 घंटे में जिन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, वहां पर तेज हवा भी चलेगी। इसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

सबसे ठंडा पचमढ़ी, सिवनी में सबसे ज्यादा तापमान

बुधवार की रात प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिवनी में पारा 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबलपुर में 18.2 और ग्वालियर में 17.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। सतना, दमोह, सीधी और उमरिया में तापमान 17 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
उज्जैन में गेहूं की फसल पर ओलों की मार
उज्जैन और आसपास के इलाकों में बुधवार रात तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मंगरोला के किसान जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि गेहूं, चना, प्याज और आलू की फसलें खड़ी हैं। गेहूं तो कटने को है। ओले गिरने से गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। उज्जैन में सबसे ज्यादा खाचरौद तहसील के गांव प्रभावित हुए हैं। घिनोदा, बटलावाडी में ज्यादा नुकसान है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।