अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटा, आरोपी हिरासत में  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को गुरुवार तड़के 3.11 बजे कार से  10 से 15 मीटर तक घसीटा गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के गेट नंबर 2 पर हुई। कार चालक ने स्वाति मालीवाल से कार में बैठने के लिए कहा था, इसके बाद वह उसे फटकारने लगीं। तभी कार चालक ने गाड़ी का शीशा ऊपर कर दिया और उनका हाथ कार में फंस गया।

 आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे की हालत में था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि स्वाति मालीवाल घटना के पास वाली जगह पर अपनी टीम के साथ फुटपाथ पर खड़ी थीं।

इस मामले पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी चंदन सिंह ने बताया कि आज हौज़ खास थाने में एक कॉल आई,एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। गरुणा वैन की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और उसने शराब का सेवन किया था।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया, “कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात की जांच कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।