Press "Enter" to skip to content

अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा 

इन्दौर। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। किंतु 19 और 20 को अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा 18 अगस्त को प्रदेश के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई।
Spread the love
More from Indore NewsMore posts in Indore News »