Optical Fiber Cable | अंडमान को Submarine OFC की सौगात, PM बोले- रोजगार के अवसर बढ़ेंगे | Modi |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अंडमान-निकोबार को सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल की सौगात दी ये फाइबर केबल चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक समुद्र के अंदर बिछाई गई है |

जिसकी मदद से अंडमान-निकोबार में अब इंटरनेट की स्पीड काफी तेज होगी। चेन्नई से होते हुए ये केबल स्वराज द्वीप, लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामरोता, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड, रंगत में जाएगी जिससे अंडमान निकोबार को तेज इंटरनेट मिल पाएगा। इस क्षेत्र में टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन कनेक्टविटी की कमी हर बार खलती थी। लेकिन अब जब फाइबर केबल की सुविधा पहुंच रही है, तो उम्मीद है कि लोगों को इसकी दिक्कतें नहीं होंगी। पीएम ने कहा कि करीब डेढ़ साल में इसका काम पूरा कर दिया गया है। हमारी कोशिश है कि देश के हर नागरिक की दिल्ली और दिल से दूरियों को खत्म किया जाए, हर व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाई जाएं। पीएम बोले कि अब बड़े जहाजों को रिपेयर करने की सुविधा भी अंडमान में की जाएगी। इससे रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
101 Comments