ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए पीएम मोदी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

चंद्रयान-3 का एकत्रित डेटा पूरी मानव जाति के लिए

नई दिल्ली । एथेंस की एक दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रीस के राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में बात की। पीएम मोदी की ग्रीस यात्रा 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री ने कहा, एथेंस में राष्ट्रपति सकेलारोपोलू से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता न केवल भारत की है, बल्कि यह पूरी मानव जाति की सफलता है। चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के नतीजे पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानव जाति को मदद करेगा। मुलाकात के बाद, राष्ट्रपति सकेलारोपोलू ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू, सरकार और ग्रीस के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।