सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह, टोल फ्री नंबर 181 पर लग रहा शुल्क 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

सरकार का दावा है सीएम, वुमन हेल्पलाइन -181 टोल फ्री है.. लेकिन एयरटेल मध्यप्रदेश में इस मुफ्त सेवा के लिए भी एक रुपए प्रति मिनट काल चार्ज वसूल रही है। जबकि छत्तीसगढ़, राजस्थान में मुफ्त है। यही नहीं, यदि आपके मोबाइल में बैलेंस नहीं है तो यह सुविधा नहीं मिलेगी।

मध्यप्रदेश में 7.75 करोड़ मोबाइल यूजर हैं। इसमें 1.53 करोड़ यानी करीब 20% उपभोक्ता एयरटेल के हैं। दूसरे ऑपरेटर यह सेवा मुफ्त दे रहे। लेकिन एयरटेल से सीएम हेल्पलाइन फोन करने पर 5-10 रुपए लगना सामान्य है। एयरटेल संचार मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार दावा कर रही है। पुलिस कंट्रोल रूम 100 और एंबुलेंस सेवा 108 ही मुफ्त सर्विस में शामिल है। इसमें 181 का कोई उल्लेख नहीं है।

मामला सिर्फ एक रुपए प्रति मिनट का नहीं है। सीएम हेल्पलाइन पर हर महीने हजारों कॉल होते हैं। ऐसे में यह लूट कितनी बड़ी है अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसी आपातकालीन जरुरी सेवाओं पर शुल्क टेलिकॉम कंपनी और सरकार दोनों पर प्रश्न खड़ा करती है। हालांकि इस पर कार्यवाही आशातीत है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।