इन्दौर। रेत खाली कर रहैं ठेकेदार द्वारा कार हटाने की बात पर विवाद होने के बाद ठेकेदार के पुलिसकर्मी भाइयों द्वार कार मालिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ बेरहमी हे मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने साफ्टवेयर इंजीनियर की इस कदर जमकर पीटाई कि की, उसका सिर फट गया। यहीं नही थाने में भी बड़ी मुश्किल से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई। मामला बाणगंगा थाने का है जहां प्रितेश पुरोहित निवासी राही नगर मरीमाता चौराहे की शिकायत पर देवेंद्र चौहान, मनोज चौहान और मनोहर चौहान सहित एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोप है कि पुरोहित के घर के पास ठेकेदार देवेंद्र ट्रैक्टर ट्राली से रेत खाली कर रहा था। उसने पुरोहित की मां को कार हटाने के लिए बोला और विवाद करने लगा। बाद में धक्का-मुक्की की। यही नहीं, उसके पुलिसकर्मी भाई मनोहर और मनोज भी मौके पर आए और छोटी सी बात पर बड़ा बवाल करते हुए पुलिसिया रौब दिखाने लगे। मनोज ने वर्दी में से बेल्ट निकाला और पुरोहित को पीटा। उनके साथ आए एक नाबालिग ने पुरोहित का सिर बल्ला मारकर फोड़ दिया। मनोहर ने भी धमकाया। मामले को लेकर जब पुरोहित बाणगंगा थाने गया तो वहां भी पुलिसकर्मी भाई दबाव बनाने लगे, जिसके चलते मामूली धाराओं में केस दर्ज हुआ। घायल इंजीनियर आईजी राकेश गुप्ता और कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मामले की शिकायत करने जाएगा। पुलिसकर्मियों ने भी अपना मेडिकल कराया और शिकायत की।
मामूली विवाद में पुलिसकर्मियों द्वारा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ मारपीट, प्रकरण दर्ज
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


