Press "Enter" to skip to content

Earthquake in Java – इंडोनेशिया के जावा में भयंकर भूकंप, 56 लोगों की हुई मौत, 700 से अधिक घायल

Earthquake in Indonesia। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भयंकर भूकंप आया। भूकंप में करीब 56 लोगों की मौत हुई और कम से कम 400 घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। पश्चिमी जावा के सियानजुर शहर, जहां भूकंप का केंद्र था। पुलिस ने बताया कि 56 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए हैं।
जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 5.6 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर केंद्रित था। सरकारी अधिकारी ने कहा कि संभव है कि मृत्यु और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कुछ लोगों ने जकार्ता के केंद्रीय व्यापार जिले में कार्यालयों को खाली कर दिया.
जबकि अन्य लोगों ने इमारतों को हिलते हुए महसूस किया और फर्नीचर को हिलते हुए देखा। वहीं इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि हम लोगों से फिलहाल इमारतों के बाहर रहने का आह्वान करते हैं क्योंकि भूकंप के बाद के झटके आ सकते हैं।
इससे पहले सुबह भी राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप के तेज झटके लगातार कई सेकेंड तक महसूस किए गए थे। इसके कारण डरे हुए लोगों ने इमारतों को खाली कर दिया था। सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप था। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी. (6.21 मील) की गहराई में था। इसके कारण सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है।
Spread the love
More from International newsMore posts in International news »