इन्दौर। शहर के सिरफिरों ने आधी रात के बाद जूनी इन्दौर थाने से कुछ ही दूरी पर ही कई वाहनों के कांच फोड़ दिए सीसीटीवी फुटैज के आधार पर हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है घटना स्थल बापू नगर जूनीइन्दौर बताया जा रहा है। जूनी इन्दौर थाना क्षेत्र के बापू नगर में कल रात गाड़ियों के कांच फोड़ने की ये वारदात हुई। आज सुबह जब क्षेत्र के रहवासी जागे तो उन्होंने देखा कि एक के बाद एक पांच गाड़ियों के कांच फूटे हुए हैं, जिसमें कार एमपी 09 डब्ल्यूई 3740, एमपी 09 डब्ल्यूई 5905 और लोडिंग रिक्शा एमपी 09 एलक्यू 8305 शामिल हैं। रहवासियों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इसी कारण यहां पर वारदातें हो रही हैं। रहवासी गणपत यादव ने बताया कि ब्रिज के नीचे लक्ष्मी टेंट हाउस के सामने खड़ी एक टाटा एस के कांच सिरफिरों ने तोड़े। यहां अन्य कारों के भी कांच फोड़ दिए। एक कार वीर सावरकर नगर में फोड़ी गई। चार दिन पहले भी उक्त जगह पर खड़े वाहन में किसी ने आग लगा दी थी। यहां कांच फोड़ने की वारदातें पहले हो चुकी हैं।
सिरफिरे नशेड़ियो ने फिर फोड़े गाड़ियो के कांच
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


