नहीं हुए चाँद के दीदार, भारत में 3 मई को मनाई जाएगी ईद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Eid-Ul-Fitr 2022: आज चाँद नहीं दिखा है. सोमवार को चाँद दिखेगा और फिर भारत में 3 मई को ईद मनाई जाएगी. मरकजी चाँद कमेटी फरंगी महल के सदर और लखनऊ ईदगाह के इमाम काजी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसका ऐलान कर दिया है.

उन्होंने कहा कि चाँद नहीं हुआ है, इसलिए 3 मई को ईद मनाई जाएगी. देश में कहीं भी चाँद नहीं दिखाई दिया है.

इस्लाम धर्म में ईद की अलग ही अहमयित है. पूरे महीने रमजान के बाद ये दिन आता है. महीने भर अल्लाह की इबादत के बाद मुसलमान अपने इस त्योहार को बड़े हर्षोउल्लास से मनाते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है.

भारत में ईद कब है

हमारे देश भारत में मंगलवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा. इसका कारण ये है कि अमूमन सउदी अरब के एक दिन बार देश में ईद मनाई जाती रही है. खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब सहित अन्य देशों में ईद सोमवार को मनाई जाएगी. आमतौर पर वहां चाँद एक दिन पहले ही दिख जाता है.

 इंदौर में शहर काजी ने इस संबंध में जानकारी दी

शहर काजी ने इस दौरान चांद दिखाई न देने और इसकी कहीं से भी तस्दीक न होने के बाद मंगलवार को ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया।

इसके बाद रविवार रात भी रमजान की खास नमाज अता की गई। इधर, दाऊदी बोहरा समाज अपने 30 रोजे पूरे कर सोमवार को ईद का त्योहार मनाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।