राजवाड़ा स्थित जूतों के शोरूम में भीषण आग से मची अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को आग लगने की घटना हुई। जूतों के शोरूम में लगी आग से अफरातफरी का माहौल बन गया। थोड़ी देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। 
इंदौर राजवाड़ा के बाटा शोरूम के सामने स्थित जूता दुकान के तलघर में आग लगने की घटना हुई है। दिन में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकलों ने आग पर काबू पा लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर राजवाड़ा स्थित बाटा शो रूम के सामने बने रहमानी जूता शो रूम में शुक्रवार दोपहर हुई है। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग राजवाड़ा पर बाटा शो रूम के सामने अशरफी भवन के रहमानी शूज की दुकान में भूतल पर लगी थी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

सराफा पुलिस के मुताबिक दुकान संचालक शुक्रवार की नमाज पढ़ने गया था। इसलिए दुकान का शटर बंद कर दिया था। आग लगने के वक्त बिल्डिंग में कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस के मुताबिक यहां किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।