Tokyo Olympics 2021 – पीएम मोदी भारतीय दल के प्रवेश करते ही हुए खड़े, ताली बजाकर किया उत्साहवर्धन, सामने आया वीडियो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया और उनके सम्मान में तालियां बजाईं। इस बार ओलंपिक में 124 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिल्ली से भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया।

टोक्यो ओलंपिक 2021 का रंगारंग आगाज हो चुका है। इस दौरान भारतीय दल ने भी ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। जिसे देश के बाकी लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय दल के सम्मान में न सिर्फ खड़े हुए बल्कि उन्होंने तालियां भी बजाईं।

इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब भारतीय दल मार्च पास्ट के लिए टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करता है तो पीएम मोदी खड़े हो जाते हैं। इसके बाद वे तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं। पीएम मोदी द्वारा खिलाड़ियों की दिल्ली से की गई हौसला अफजाई का यह वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसे शेयर और लाइक कर रहे हैं।

भारत की ओर से छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टोक्यो स्थित जापान के नेशनल स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की। उद्घाटन समारोह में भारत के 19 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।

इसके साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी भारतीय दल के प्रवेश करते समय तिरंगा लहराते नजर आए। ठाकुर ने भी दिल्ली से ही खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी भी मौजूद थीं।

हम आपको बता दें कि इस बार ओलंपिक में 11,238 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, जो कि 33 खेलों में 339 स्वर्ण पदकों के लिए दावेदार होंगे। इस बार ओलंपिक में 124 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें 69 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।