Press "Enter" to skip to content

Top National News Today in Hindi

National News in Hindi-1

ब्रह्मोस मिसफायर मामले में बर्खास्त किए गए वायु सेना के 3 ऑफिसर  

नई दिल्ली। मार्च 2022 में गलती से एक ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की ओर जा गिरी थी। इस घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया था यह एक दुर्घटना थी। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया गया था। अब लगभग चार महीने बाद कार्रवाई करते हुए वायुसेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।
वायु सेना के तीन अधिकारियों को नौ मार्च को दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने की घटना की उच्च स्तरीय जांच में जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओए) में जिम्मेदार ठहराए गए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के 3 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओए) ने इस घटना की जांच में पाया कि तीन अधिकारियों ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन नहीं किया।
इन तीन अधिकारियों को घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। अधिकारियों को 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए हैं। वायुसेना ने हालांकि उन अधिकारियों के रैंक और नामों का जिक्र नहीं किया है जिन्हें बर्खास्त किया गया है। समझा जाता है कि बर्खास्त अधिकारियों में एक ग्रुप कैप्टन हैं।

National News in Hindi-2

शराब ने भड़काई सियासी आग, लड़ रही भाजपा और आप

शराब ने भड़काई सियासी आग, लड़ रही भाजपा और आप

नई दिल्ली।
 दिल्ली में नई आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बाद सियासी आग भी तेजी से भड़क रही है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निवास पर सीबीआई की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटे हैं। दोनों दलों के नेताओं की ओर से प्रतिदिन एक-दूसरे के खिलाफ औसतन तीन प्रेस वार्ता और पांच ट्वीट किए जा रहे हैं। आप की ओर से सीबीआई-ईडी, बेरोजगारी, शिक्षा जैसे मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधा जाता है। वहीं, तुरंत उसके पलटवार में भाजपा नेताओं द्वारा शराब नीति को लेकर आप को घेरा जाता है। आप की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत सांसद गौतम गंभीर, प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी ने मोर्चा संभाल रखा है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व पर आप का वार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर हुई सीबीआई की छापेमारी के बाद से आम आदमी पार्टी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर लगातार वार कर रही है। सीबीआई छापेमारी के बाद खुद मुख्यमंत्री चार बार ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साध चुके हैं। आप का दावा है कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल कर दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई-ईडी की रेड का शराब नीति या भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार का ध्यान मोहल्ला क्लीनिक से हटकर मोहल्ला ठेका (शराब की दुकानों ) पर केंद्रित हो गया है। दिल्ली सरकार को घेर रही भाजपा जब से दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू की गई है तभी से दिल्ली भाजपा इसका विरोध कर रही है। एलजी द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश और 19 अगस्त को उप मुख्यमंत्री आवास पर सीबीआई के छापे के बाद से भाजपा नेताओं के आरोपों को बल मिल गया है। भाजपा दो बार उपमुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अतिरिक्त रोजाना प्रेस वार्ता कर आप सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

National News in Hindi-3

इंसान ही नहीं स्पाइडर भी देखते हैं सपने, रिसर्च में हुआ खुलासा

नई दिल्ली।
 हम जब सोते हैं तो कई तरह के सपने देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी तरह कोई और भी सपना देखता होगा? वैज्ञानिकों को प्रमाण मिले हैं कि स्पाइडर हमारी कल्पना से भी कहीं अधिक इंसानों की तरह व्यवहार करते हैं। जब वे झपकी लेते हैं या सो रहे होते हैं तो वे न केवल आराम कर रहे होते हैं, बल्कि शायद सपने भी देख रहे होते हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक डेनिएला सी रोस्लर, जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ कोस्तान्ज़ो के एक व्यावहारिक पारिस्थितिकीविद हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ रात भर इन्फ्रारेड कैमरों के साथ बेबी जंपिंग स्पाइडर (एवरचा आर्कुआटा) की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया है। रिकॉर्ड करने के बाद उन्होंने पाया कि स्पाइडर ने ऐसी लक्षणों का प्रदर्शन किया, जो मानव नींद चक्रों के समान थी। इन लक्षणों में लेगकर्लिंग, शरीर को झटके से खींचना और आंखों की गति शामिल है।
शोधकर्ताओं ने 8 अगस्त को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पत्रिका में प्रकाशित अपने रिसर्च में यह दावा किया है कि कूदने वाले स्पाइडर को ‘आरईएम नींद जैसी स्थिति’ का अनुभव होता है, जिससे मनुष्य और अन्य कशेरुकाएं गुजरती हैं। आरईएम या रैपिड आई मूवमेंट स्लीप को आंखों के हिलने और मस्तिष्क की गतिविधि में वृद्धि की विशेषता के रूप में देखा जाता है।
इसमें शरीर की मांसपेशियां शक्तिहीन होने लगती हैं, यह शरीर की अधिकांश गतिविधियों को दबा देती है, लेकिन अंगों को थोड़ा फड़फड़ाने देती है। यह वह दौर है, जिसमें ज्यादातर लोग सपने देखते हैं। माना जाता है कि यह लर्निंग और मेमोरी रिटेंशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आरईएम नींद का सबसे अधिक ध्यान देने योग्य संकेत आंखों की गति है। लेकिन शोधकर्ताओं के लिए यह निर्धारित करना मुश्किल है कि यह जानवरों के साम्राज्य में कितना व्यापक है, क्योंकि कीड़े और अधिकांश स्थलीय आर्थ्रोपॉड में आंखों की गति कम होती है।
वहीं जंपिंग स्पाइडर की आठ आंखें उनके सिर पर टिकी होती हैं। उनके पास लंबी ट्यूब होती है जो उनके रेटिना को उनकी मुख्य आंखों के पीछे घूमने की अनुमति देती है। और यही स्थिति वैज्ञानिकों को अंदर देखने और रेटिना ट्यूबों का निरीक्षण करने की अनुमति देता है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि आरईएम नींद के दौरान होने वाली आंखों की गतिविधियां स्वप्न अनुक्रमों को दर्शाती है
Spread the love
More from National NewsMore posts in National News »