यूक्रेन-रूस युद्ध : मानवाधिकार परिषद से निलंबित हुआ रूस,  93 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान, भारत ने बनाई दूरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 International News. रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है।
यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं।
वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान हुआ।
93 सदस्यों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया है। वहीं, 24 सदस्यों ने इसका विरोध किया और 58 सदस्य मतदान से दूर रहे। भारत ने भी मतदान से दूरी बनाई है।
डोनाबास की लड़ाई दूसरे विश्व युद्ध जैसी होगी: 
कुलेबा यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन के डोनाबास में लड़ाई दूसरे विश्व युद्ध जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि रूस की तैयारियों से हमने जो देखा है वह यह है कि यह स्थानीय अभियान नहीं होगा।
हमें हजारों टैंकों, विमानों और बख्तरबंद वाहनों समेत बड़े स्तर की लड़ाई की आशंका है। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि अपनी सेना को एकजुट करने के बाद रूस फिर से कीव पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है।
 यूक्रेन के शहर द्निप्रो के मेयर बोरिस फिलातोव ने यहां रहने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से शहर छोड़ने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि रूस देश के पूर्वी क्षेत्रों में हमले तेज कर सकता है। जो लोग यहां से जाने में सक्षण हैं उन्हें निकल जाना चाहिए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।